संवाददाता: साबिर अल्ली
बगहा के मधुबनी प्रखंड के दो केंद्रों का टीएचआर का राशन ग्रामीणों के द्वारा उत्तरप्रदेश सीमा पर पकड़ा गया है। पकड़ा गया चावल कालाबाजारी को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। बतादें जब्त 22 बोरा चावल दो केंद्रों का है। मिली जानकारी के अनुसार मधुबनी के केंद्र पर टीएचआर के लिए राशन का उठाव कराया गया था। जिसमे सेमरिया टोला का केंद्र संख्या 64 पर 11 बोरा राशन सेविका को मिला था, तो वही केंद्र संख्या 62 पर भी 11 बोरा चावल सेविका को मिला था। दोनों सेविका के द्वारा राशन को टेम्पू यू पी 57 टी 9236 और यू पी 57 टी 9047 पर लादकर उत्तरप्रदेश सीमा के तरफ ले जाया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया और बांसी पूल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को सूचना दिया। ग्रामीण भोला गुप्ता, रामाकांत यादव,वीरेंद्र चौधरी,श्याम कुशवाहा आदि ने आरोप लगाया कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी राशन यूपी सीमा में जाने दिया गया। मामला सीडीपीओ कार्यालय पहुंचा!वही सेविकाओं पर विभागीय कारवाई की सूचना मिल रही है!
