संवाददाता: साबिर अली
बेतिया पुलिस व्दारा 23 माई से 29 मई तक एक सप्ताह के अंदर की गयी करवाई मैं पुलिस ने 249 लोगों को गिरफ्तार किया है और देसी एवं विदेशी करीब 557 लीटर शराब बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि पुलिस में इस दौरान तीन पिस्टल तीन देसी कट्टा व 18 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है इसके अलावे पुलिस ने एक स्कॉर्पियो 12 मोटर साईकिल एक लैपटॉप 13 मोबाइल 37 बैंक के पास बुक व चेक बुक तथा 9 हजार नगद रूपया आदि बरामद किया है इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कुल 2 लाख 70 हजार रूपये जुर्माने के रूप में वसूल किया है
