संवाददाता: साबिर अली
इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) का जिला सम्मेलन रविवार की शाम सम्पन्न हुआ। शहर के एक निजी सभागार में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने किया। आईडीए के डॉक्टर्स द्वारा श्रीमती सिकारिया को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। यह बात मैं बचपन से सुनती आई हूं। लेकिन बीते करीब चार माह पूर्व एक जानलेवा सड़क हादसे में गम्भीर रूप से जख्मी हो जाने के बाद मैंने स्वयं इस सच्चाई का साक्षात्कार किया। दंत चिकित्सा विज्ञान की श्रेष्ठ उपलब्धि का आज एक बड़ा उदाहरण मैं स्वयं हूं। आप चिकित्सा वैज्ञानिक के बदौलत ही मैं अपने जीवन व्रत ‘समाजसेवा’की दूसरी पाली शुरू कर पाई हूं। वही आईडीए के प्रांतीय शाखा के अध्यक्ष डॉ.विजय वर्मा ने कहा कि दंत चिकित्सा विज्ञान की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार प्रसार और आम लोगों तक उसके विस्तार के लिए ही हमारा संगठन एक नए स्वरुप में जमाज में आया है। इससे पूर्व राज्य सचिव डॉ.कुमार मानवेन्द्र ने श्रीमती सिकारिया का स्वागत करते हुये कहा कि राजनीतिक पटल पर आपका गरिमामय सेवाभाव सर्वथा सराहनीय और युग की जरूरत है। मौके पर डॉ अजय पाण्डेय सहित शहर के गणमान्य डॉक्टर मौजूद रहे।
