संवाददाता: साबिर अली
मैनाटांड़ प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट खोला गया। सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किए। विधायक ने बताया कि यहां के छात्र छात्रा मेघावी होने के बावजूद कंप्यूटर एवं अंग्रेजी के ज्ञान के पीछे रहने के कारण इस आधुनिक दौर के प्रतियोगिता में पीछे रह जाते हैं। वैसे युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक्सपर्ट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं इंग्लिश स्पोकन शुरू की है। जो युवाओं के रोजगार में काफी मददगार साबित हो रहा है। कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक अनिकेत श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार बोर्ड से दसवीं या बारहवीं पास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कंप्यूटर ज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पाठ्यक्रम का डीसीए, सीसीसी, एडीसीए, डीटीपी, टैली इत्यादि का पूरा कोर्स होगा। इसमें युवाओं को कंप्यूटर की वेशिक जानकारी के अलावे अंग्रेजी शब्दों का सही उच्चारण के साथ पढ़ना और बोलना सिखाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ बीपी वर्मा, भूतपूर्व मुखिया बड़ा नेसार अहमद, धर्मदीप, ए होदा, शेख चांद, धनकुटवा पंचायत मुखिया अताउर रहमान, चंदन यादव, रींकु बरनवाल आदि लोग उपस्थित रहें।
