संवाददाता. साबिर अली
भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के 21 वी वाहिनी वाल्मीकि आश्रम सी कंपनी के अधिकारियों व जवानों के द्वारा वाल्मीकि आश्रम पर तैनात एस एस बी के एएसआई अमरजीत सिंह के नेतृत्व में ज्वाइन पेट्रोलिंग की गई।
शनिवार की सुबह एसएसबी के अधिकारी और जवानों एवं नेपाल के एपीएफ के अधिकारीयो व जवानों द्वारा गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में ताम्सा नदी,सोनभद्र नदी, से लेकर कोलेश्वर ,सोनहा नदी एवं अमृत खोला तक लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग की गई।
यह लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग वन तस्कर, शराब तस्कर, असामाजिक तत्व, तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए किया गया। नेपाल की ओर से आर्म्ड पुलिस फोर्स का नेतृत्व एएसआई यम प्रसाद महतो ने किया।ज्वाईनट पेट्रोलिंग में एसएसबी की ओर से एएसआई अमरजीत सिंह,मुख्य आरक्षी करण सिंह,मुख्य आरक्षी आलोक कुमार, समरजीत सिंह,बजरंगी ठाकुर,शंभू कुमार वर्मा, ललित कुमार,राजेश कुमार आदि के अलावा नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के एएसआई यम प्रसाद महतो,मुख्य आरक्षी हेम बहादुर खतरी, जीवन ढाकाल,बलराम देवकोटा, अशोक चौधरी,रोशन घोले, परशुराम राजवीर, योगेंद्र माले आदि जवान मौजूद रहे।
