संवाददाता: साबिर अल्ली
वाल्मीकि नगर पुलिस ने शुक्रवार की शाम शराब के साथ एक महिला समेत दो युवक को नशे के हालत में हंगामा करते पकड़ा।बाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पकड़े गए लोग बाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों के हैं।इन लोगों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी।इन लोगों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया तो तीनो लोगों को शराब पीने की पुष्टि हुई।तथा इनके साथ 2 लीटर नेपाली शराब भी पॉलिथीन में पाया गया। नई बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 59/22 मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेज दिया गया।
