संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया।थाना क्षेत्र के बखरिया वार्ड नंबर 9 स्थित जग यादव नहर पुल के समीप तीन अपराधियों ने सोमवार की रात एक युवक से पिस्टल दिखाकर 40000 रुपया लुट कर फरार हो गये । घटना की सूचना पर मझौलिया पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है। पीड़िता की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के दूधिया गांव निवासी अवधेश प्रसाद के पुत्र संजीव कुमार के रूप में किया गया है। पीड़िता ने बताया कि वह मझौलिया से अपने किसी संबंधी से 40000 रुपैया लेकर अपने घर के लिए जा रहा था लेकिन रास्ते में से ही दो बाइक से तीन लोग उसका पीछा करना शुरू कर दिया पीछा करते-करते अपराधियों ने बखरिया पुल के पास पहुंच कर आगे से घेरकर पिस्टल कनपटी पर सटा दिया। 40000 रुपया लेकर फरार हो गया । थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन दिया गया है लेकिन आवेदन में कुछ त्रुटियां होने के कारण अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया है लेकिन मामले में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दिया है
