संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज27जून। एसएसबी 44 वाहिनी मुख्यालय के अधिकारियों और जवानों ने विश्व नशा उन्मूलन दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसएसबी ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली और लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। ड्रग विरोधी दिवस पर शनिवार को एसएसबी के जवानों ने क्षेत्र में नशे के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए रैली निकाली और जनता में यह संदेश दिया कि ड्रग्स बहुत ही खतरनाक नशा है। इसकी गिरफ्त में आने वाला बच नहीं पाता है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ अनूप कुमार मेडिकल कमांडेट,प्रदीप कुमार उप कमांडेंट, प्रसेनजीत दास सहायक कमांडेंट के साथ अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे एसएसबी के अधिकारियों ने नशा उन्मूलन पर विचार रखा और बताया कि कैसे आज कल छोटे-छोटे बच्चे नशे की चपेट में आकर अपने साथ-साथ परिवार को भी मुश्किल में डाल रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी स्कूल कॉलेज के साथ माता पिता की भी है वो अपने बच्चों को समय दें। उनकी जरूरतों को पूरा करें। साथ ही व्यापारियों को भी आगाह किया वह जल्द पैसा कमाने के चक्कर में नशे के कारोबार में न प्रवेश करें। चूंकि बार्डर नेपाल से जुड़ा है और वहां काफी मात्रा में नशे की गिरफ्त में युवा हैं ऐसे में यदि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत एसएसबी को सूच दें। एसएसबी उस पर काम करेगी।
