संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज , 25जून।पश्चिम चम्पारण के शिकारपुर थाना में चालक के पद पर कार्यरत होम गार्ड जवान की मौत शनिवार को संदिग्ध अवस्था में हो गयी। मृतक की पहचान मनोज कुमार मिश्र, उम्र53 वर्ष, मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव निवासी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को अपने नियंत्रण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया।
घटना के संबध में मंदिर के पुजारी गोविंद गिरि ने बताया कि शुक्रवार को संध्या पांच बजे अपने दामाद के बाइक पर सवार होकर चालक के साथ कोइरगावा मठ पर पहुंचे। बाइक चालक उनको उतार कर वापस चला गया। फिर रात्रि में चालक मठ में आकर सो गया। शनिवार की सुबह नौ बजे तक वो सोया रहा। पुजारी को लगा कि उनकी तबियत खराब है । उसने सोफवा के चौकीदार शंभु को फोन कर बुलाया । चौकीदार के पहुचने पर वे लंबी लंबी सांसे खींच रहे थे।
उसके थोड़े देर बाद ही सांस रूकने से चालक की मौत हो गयी। इसकी सुचना चौकीदार ने शिकारपुर थानाध्यक्ष को दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों से मौत हुई है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
