संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया प्रखंड अंतर्गत विशेष समकालीन अभियान के तहत पुलिस ने एक न्यायालय द्वारा निर्गत नीलामी वारण्टी सहित एक फरार चल रहे शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इसकी जानकारी थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने दी।उन्होंने बताया कि रुलही बिसेमरा से न्यायालय के वारण्टी रामचन्द्र महतो को गिरफ्तार किया गया।साथ ही महोदीपुर मुसहरी टोला से एक वर्षों से फरार चल शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांचोपरान्त कर न्यायिक की हिरासत में भेज दिया गया है।
