संवाददाता: साबिर अली
।वाल्मीकि व्याघ्र टाइगर रिजर्व के अंतर्गत वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के बीचो-बीच गुजरे वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य पथ पर चमइनिया मोड़ के पास रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी वनपाल आजाद कुमार ने एम 25 के चमइनिया जंगल से एक शीशम के पेड़ काटकर गुल्ली बनाकर मोटरसाइकिल पर लादकर ले जा रहे वन अपराधी को धर दबोचा। मौके से अंधेरे व जंगल,झाड़ी का लाभ उठाकर वन अपराधी मोटरसाइकिल छोड फरार हो गया। बाद में पकड़े गए हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर लदी शीशम की गुल्ली व मोटरसाइकिल को वाल्मीकि नगर वन कार्यालय लाया गया।
इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के प्रभारी वनपाल आजाद कुमार ने बताया कि लकड़ी व मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि अपराधी की पहचान कर ली गई है। वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
