संवाददाता: साबिर अली
बेतिया: बेतिया पश्चिम चंपारण जिले की विपिन हाई स्कूल में बिहार शिक्षा परियोजना पश्चिम चंपारण के द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021 _2022 का आयोजन किया गया। जिसमें बेतिया पश्चिम चंपारण जिले के आर एल इंटरनेशनल स्कूल पिपरा बेतिया को स्वच्छ विद्यालय को लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आर एल इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य आत्मा प्रताप को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तीन सर्टिफिकेट्स सम्मानित किया। तो वही प्राचार्यआत्मा प्रताप को आर एल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर बृजेश कुमार ने शुभकामना दी साथ ही डॉक्टर बृजेश कुमार ने बच्चों एवं शिक्षकों में शिक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को और ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के सचिव राकेश कुमार ने भी विद्यालय के प्रिंसिपल तथा कर्मचारियों को इसके लिए धन्यवाद दिए साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं शिक्षा का स्तर और ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पुस्तकालय कंप्यूटर प्रयोगशाला विज्ञान प्रयोगशाला इत्यादि को और अधिक हाईटेक तरीके से सजाना है और आने वाले समय में इससे अधिक विद्यालय का नाम करना है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक प्रयास करना है। मौके पर ट्रेजर मिथिलेश कुमार उर्फ मंटू, आनंद कुमार ,विकास तिवारी, श्रीवास्तव संदीप शर्मा इत्यादि मौजूद थे।
