संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के रतनमाला पंचायत वार्ड नम्बर 10 में आकासिय बिजली गिरने से एक महिला रूखी देवी (50) वर्ष की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।जबकि तीन गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों की इलाज सरिसवा एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।बताते चलें कि मृतक रूखी देवी अपने घर के बगल में खेत मे धान की रोपनी के लिए धान की बीज उखाड़ रहे थे।बारिश होने से अचानक आकाशीय ठनका मृतक के शरीर पर गिरने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक गरीबी रेखा से नीचे परिवार से है।इनकी पांच बेटे है।मजदूरी करके अपना जीवन निर्वाह करते है।अकस्मात मौत होने से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।घायलों में पुजा कुमारी 12 वर्ष गुलाबी देवी 45 वर्ष चंद्रजीत राम 55 वर्ष बताया जाता है।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है।
