संवाददाता: साबिर अली
मानसून के गिरते ही गंडक बराज के जलस्तर में बृद्धि होने लगी है । हालांकि यह क्रम ऊपर नीचे दर्ज की जा रहा है । बतादें की गंडक नदी के जलस्रोत क्षेत्र में रुक रुक कर बारिश हो रही है । जिस कारण नदी के जलस्तर में उतरवा चढ़ाव देखा जा रहा है । गंडक बराज कंट्रोलरूम से जारी जलस्तर रीडिंग में सोमवार की सुबह 6 बजे टोटल डिस्चार्ज एक लाख 19 हज़ार 7 सौ,सुबह 8 बजे एक लाख 13 हज़ार 8 सौ व 10 बजे टोटल डिस्चार्ज एक लाख 13 हज़ार 8 सौ पर स्थिर बनी हुई है । लेकिन बरसात के मद्देनजर गंडक बराज कंट्रोलरूम के सभी कर्मियों को हाई एलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी विषम परिस्थिति से निपटा जा सके ।
बतातें चलें कि गंडक बराज के कार्यपालक अभियंता जमील अहमद को पदोन्नति देकर कोशी प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता का कार्य भार सौपा गया है । ये वाल्मीकिनगर गंडक प्रोजेक्ट के गंडक बराज डिवीजन में करीब 7 वर्षों से कार्यपालक अभियंता के रूप में सेवा दे रहे थे । ये ईमानदार व बेदाग छवि के व्यक्तित्व केलिए जाने जाते हैं।
