संवाददाता: साबिर अली
बाइक के आमने सामन टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई है, तो वहीं दूसरा बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है ।
घटना चिउटाहा थाना क्षेत्र के बौराठी गांव के चांदनी चौक की बताई जा रही है ।स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि मृतक बाइक सवार ने पहले एक बतख को रौंद दिया और उसके बाद वह बाइक तेजी से ले कर भागने लगा
उसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार को ठोकर मार दी।
इस घटना में एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मौके पर चिउठाहा थाना पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया । बतादें की दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर पड़ा हुआ था जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । लेकिन घायल की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है।
