संवाददाता: साबिर अली
एसएसबी 21वीं वाहिनी बगहा के अधीन सीमा चौकी रामपुरवा के प्रांगण में सोमवार को श्री प्रकाश,कमांडेंट,21वीं वाहिनी की अध्यक्षता में सीमा चौकी रामपुरवा, सीमा चौकी चकदहवा व सीमा चौकी ठाडी के सीमा मित्रों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें सीमा मित्रों के साथ सीमावर्ती इलाके में होने वाली राष्ट्रविरोधी गतिविधियों,भारत विरोधी प्रचार, खेल-खुद,संस्कृति कार्यक्रम, अन्य अपराध एवं अन्य आसूचनाओ को साझा करने हेतु प्रेरित किया गया।तथा सीमा मित्र सदस्यों को अवगत कराया गया कि इस गठन से आप के आस-पास के इलाके में होने वाले प्राकृतिक आपदाओं जैसे आग, बाढ, भूकम्प एवमं अन्य किसी प्रकार की घटनाओं के दौरान सभी सीमा मित्र सशस्त्र सीमा बल के साथ मिल-जुलकर सहयोग करेंगे। जिससे कि ससमय इस प्रकार की घटनाओं का निदान किया जा सके।और उन्हें इस वाहिनी के सीमा चौकी द्वारा किये जा रहे पेट्रोलिंग व नाका में भाग लेने के लिए भी उत्साहित किया गया।
इस सभा का समापन राष्ट्रगान के मधुर ध्वनि एवमं भारत माता की जयघोष के साथ संपन्न किया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित श्री प्रकाश कमांडेंट 21 वी वाहिनी बगहा, बंशदीप माजी, सहायक कमांडेंट ई समन्वाय रामपुरवा, सुमन सिंह समाजसेवी रामपुरवा, बीडीसी, वार्ड सदस्य, सीमा मित्र एवं अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।
