संवाददाता: साबिर अली
रविवार की सुबह बाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य पथ पर मदनपुर मोड़ के पास बाइक दुर्घटना में जख्मी वाल्मीकिनगर 3 आर डी पूल निवासी बिंदा यादव उम्र लगभग 40 साल की मौत ईलाज के क्रम मे मोतिहारी में हो गई।आज सोमवार को परिजन शव को लेकर वाल्मीकीनगर पहुंचे।इस घटना से वाल्मीकि नगर क्षेत्र के ग्रामीणों में उनके असमय मृत्यु से शोक की लहर व्याप्त हो गई है।और परिवार में मातम छा गया है। ज्ञात हो कि उनकी दो पुत्रियां है। इसमें अंजलि कुमारी उम्र लगभग 8 वर्ष,और प्रीति कुमारी उम्र लगभग 6 वर्ष और पत्नी पुष्पा का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चे रो रो कर बार-बार कह रहे है,कि पापा तु हमनी के छोड़ कर कहां चल गइलअ। इस हृदय विदारक दृश्य को देखकर लोगों की आंखें बरबस नम हो जा रही हैं।
ज्ञात हो कि बिंदा यादव का लोहिया स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायत सफाई कर्मी के रूप में चयन किया गया था। बिंदा अपने परिवार का भरण-पोषण मजदूरी करके करता था।उसके परिवार को जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। गौरतलब हों कि गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। प्रशासन के सहयोग से बेहतर इलाज के लिए बगहा लाया गया जहा से बेतिया रेफर कर दिया गया। लेकिन बेतिया में गंभीर स्थिति को देखते हुए बेतिया से मोतिहारी रेफर किया गया।जहां इलाज के क्रम में आज सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई ।
