संवाददाता: साबिर अली
एसएसबी 21वीं वाहिनी तथा नेपाल के एपीएफ नवल परासी व चितवन के बीच कमांडेंट स्तरीय बैठक सीमा चौकी रामपुरवा स्थित कैंप में सोमवार की दोपहर हुई। जिसकी अध्यक्षता एसएसबी 21वी वाहिनी के कमांडेंट श्री प्रकाश ने किया।
इस बैठक में कहा गया है कि भारत – नेपाल में मैत्री संबंध बना रहेगा।
साथ में दोनों देशों के अधिकारी मिलकर तस्करी, मानव तस्करी, शराब तस्करी, मानव व्यापार,सुरक्षा, नक्सल संविधान विरोधी, नारकोटिक्स वन उत्पाद, वन जीव उत्पाद, और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए तथा इसे रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से प्रयास होनी चाहिए।
सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए सूचना साझा कर आदान प्रदान करें।
अगर कोई भी संदेह के घेरे में आ रहा है। तो उसे तुरंत पकड़ कर पूछताछ किया जाए।ताकि वैसे अपराधियों पर नकेल कसा जा सके। इस बैठक के दौरान नेपाल व भारत के बिच मैत्री पूर्ण खेल का आयोजन को लेकर चर्चा भी किया गया। तथा बैठक में आगे कहा गया है कि वैसे लोगों पर भी नजर रखना है।
जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं।
बैठक में नकेल कसने के लिए कई रणनीति बनाई गई है। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियो आपसी सहयोग एवं अपराधियों की सूची आदान-प्रदान के साथ आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। भारत-नेपाल के बीच सदियों से पुरानी संस्कृति साझेदारी है। हमें इसे वर्तमान में और अधिक मजबूत एवं प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसएसबी की ओर से कमांडेंट श्री प्रकाश, कमांडेंट, 21 वी वाहिनी , पंकज डंगवाल 65वीं वाहिनी वही नेपाल की ओर से
श्री रूप कुमार क्षेत्री, एस पी 26वीं वाहिनी एपीएफ नेपाल , श्री नवीन कुमार अगरीहारी 17वीं वाहिनी चितवन, वीरभद्र नाथ एपीएफ इंस्पेक्टर संतोष थापा, एपीएफ के इंस्पेक्टर देवेंदर महाराज आदि अधिकारी मौजूद थे।
