संवाददाता: साबिर अली
,7जुलाई।वृहस्पतिवार के अहले सुबह राष्ट्रीय पथ 727 स्थिति बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के समक्ष बगहा नगर पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर जांच दौरान 19 कार्टून शराब और कार को जहां जब्त की है। वहीं दो लोग को गिरफ्तार की है।गिरफ्तार किये गये लोग मुजफ्फरपुर निवासी हैं। थानाध्यक्ष अनील कुमार सिंहा के अनुसार तेज गति से अनुमंडलीय अस्पताल के सामने एनएच 727 बगहा बेतिया मार्ग पर बेतिया के तरफ कार जा रहा थी । संदेह होने पर गश्ती पुलिस और 112 नं. वाहन की टीम ने उसे रोका। तलाशी लेने पर डिक्की में छुपा कर रखे गए ऑफिसर चॉइस फ्रूटी 180 एमएल की 19 कार्टून शराब बरामद किया गया।
मौके पर चालक मुजफ्फरपुर निवासी रविंद्र पटेल और कृष्णा कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चालक ने बताया कि मुजफ्फरपुर के मोहन चौधरी हमें बगहा भेजे और बोले थे कि स्टेशन के पास से केशव को लाना है। सुबह केशव ने गाड़ी में सामान लोड करा कर हमें रवाना कर दिया। बताया कि हम बाद में आते हैं। थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि वाहन जांच के दौरान ही अवर निरीक्षक मनोहर प्रसाद सिंह एवं 112 वाहन के पुलिस अधिकारियों ने वाहन को रोका। वाहन जांच के दौरान 19 कार्टून अफसर चॉइस 180 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। एक कार्टून में 48 पीस शराब रहता है।
वही नगर थाना के एसआई सतीश कुमार ने बताया कि नीतीश कुमार की अति महत्वकांक्षी योजना शराबबंदी को बगहा में हर हाल में शत प्रतिशत लागू करना ही बगहा पुलिस की कोशिश जारी है। प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों को जेल भेज दिया गया।
