संवाददाता: साबिर अली
7जुलाई। भाकपा माले सिकटा विधायक वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने प्रखंड क्षेत्र के रूपवलिया गोखुला बजार मे 10 बेड का हेल्थ एण्ड वेलनेश अस्पताल का शिलान्यास सैकड़ो के संख्या मे उपस्थित स्थानीय ग्रामीण व विभागीय अभियंता तथा माले कार्यकर्ताओं के उपस्थित में किया।जहां माले विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा यह अस्पताल के निर्माण हेतु क्षेत्रीय जनता का काफी उम्मीदें थी, जिसे आज पुरा किया जा रहा है।
माले विधायक ने कहा यह अस्पताल बुनियादी सुविधाओं से लैश रहेगा ताकी शहर का रूख जल्दी से किसी परिजन को न करना पड़े।माले विधायक ने आगे कहा की यह निर्माणधीन अस्पताल जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगा।हमारी पहली प्रथमिकता विकास है और यह जारी रहेगा।मौके पर पार्षद महमद टेनी व चिकित्सा पदाधिकारी एव स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
