संवाददाता: साबिर अली
बोडर पर ड्यूटी करते हुए नगरदेही एसएसबी के कुछ जवानों ने लाखों रुपयें का गांजा जप्त किया है जबकि एसएसबी के कार्रवाई के दौरान गांजा के तस्करी करने वाला तस्कर भागने में कामयाब रहा नेपाल की तरफ एसएसबी 44 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गूप्त सूचना मिली की नेपाल से गांजा का खेप पिलर संख्या 420/13 के रास्ते आने वाला है। एसआई जीडी जगदीश सिंह के नेतृत्व में जवानों को करवाई करने के लिए मंगलवार की रात दो बजे करवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। एसएसबी अधिकारियों और जवानों जब नाका पर थे तो चार पांच संदिग्ध व्यक्तियों का झुंड नेपाल से भारतीय क्षेत्र आता दिखाई दिया।
जवानों के ललकारने पर संदिग्ध व्यक्तियों का झुंड माथा पर लिए हुए बोरों को फेक नेपाल की ओर भाग गये। जवानों ने फेंके गये सात वाटरप्रूफ पैकटों को जप्त किया। जब्त सातों वाटर प्रूफ पैकेट में गांजा मिला। जिसका वजन 48 किलो हुआ। जब्त 48 किलो गांजा का अंतरराष्ट्रीय कीमत 19 लाख बीस हजार रुपये आंकी गयी है। द्वितीय कमान अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जप्त गांजा को भंगहा थाना को सौंप दिया गया है। वही भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि इस संबंध में एसएसबी के आवेदन पर कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। और बहुत जल्द बॉर्डर से तस्करी करने वाले तस्कर बच नहीं पाएंगे
