संवाददाता: साबिर अली
चम्पारण जिला के बगहा पुलिस जिला के भैरोगंज थाना पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्घ छापेमारी अभियान चला कर सोमवार की शाम 61 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। तथा कारोबार में प्रयुक्त दो बाईक भी जब्त किया है।
भैरोगंज थानाध्यक्ष राम उदय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी बाईक से चुलाई शराब की एक बडी खेप लेकर निकलने वाले हैं। सूचना के आलोक में एएसआई मनोज कुमार व जीतेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में जुडा चौक एवं कपरधिका नहर के समीप वाहन जांच अभियान शुरू की गई।
जहां जुड़ा चौक से 40 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी मनोहर राम बांसगांव परसौनी को गिरफ्तार करते हुए उनकी बाइक जब्त की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि कपरधिका नहर के समीप वाहन जांच के दौरान 21लीटर देशी चुलाई शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक जब्त की गई।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी लौरिया थाना क्षेत्र के लौरिया निवासी मुरली पांडेय है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों कारोबारियों के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा गया।
