संवाददाता: साबिर अली
मैनाटांड़ प्रखंड के इनरवा बाजार में 7 नंबर वार्ड टावर गली रोड पहली बारिश में खराब होने की वजह से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है टावर गली रोड में पहले से पीसीसी का काम हुआ है और कुछ काम बाकी रह गया है जिसके वजह से यह परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है उसी टावर गली से होकर बच्चे स्टूडेंट मदरसे में पढ़ने जाते हैं बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और अगर ज्यादा बारिश हो जाए तो बच्चों का पढ़ाई भी रुक जाता है उस रास्ते से बच्चे पढ़ने भी नहीं जाते हैं जो कि बच्चे का भविष्य ही उसका पढ़ाई है इसकी चर्चा पूरे मार्केट में है लेकिन चर्चा होने के बावजूद भी अभी तक इस गली का काम रुका हुआ है और सात नंबर वार्ड में ऐसे बहुत रास्ते हैं जो बारिश की वजह से बंद हो जाते हैं
