संवाददाता: साबिर अली
महर्षि वाल्मीकि के तपोभूमि पर महर्षि वाल्मीकि हेल्थ एजुकेशन एवं पैरामेडिकल साइंस मोतिहारी द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई जिलों के दर्जनों प्रसिद्ध चिकित्सक शामिल हुए साथ ही कॉलेज के छात्र छात्रा भी मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि के पावन धरती पर इस कार्यक्रम का आयोजन अपने आप में गौरव की बात है क्योंकि यह पौराणिक स्थल रामराज्य की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि वे लोग चिकित्सा जगत से जुड़े हुए हैं और ऐसे पावन स्थली पर कॉलेज द्वारा पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करना भविष्य में एक बेहतर आगाज की तरफ ले जाएगा। राष्ट्र व जनमानस की सेवा डॉक्टरों का धर्म है ऐसे में चिकित्सा जगत से जुड़े छात्र छात्राओं को इस स्थली पर प्रशस्ति पत्र देना उन्हें बहुत आगे ले जाएगा।बता दें कि डॉक्टर अजय प्रकाश को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया। बतातें चलें कि कॉलेज के द्वारा पहला दीक्षांत समारोह वाल्मीकिनगर स्थित वन सभागार में आयोजित किया गया जिसमें इस सत्र के सभी पास आउट छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह में मोमेंटो सहित प्रशस्त्री पत्र व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया । बतादें कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर के किया गया साथ ही कॉलेज व कार्यक्रम से सम्बंधित अधिकारियों को दुशाला व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।
