अमरुल आलम खान की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: नगर के बिशुनपुरवा में बुधवार को पोखर में डूबने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक बिशुनपुरवा निवासी रघुवर महतो 65 वर्ष बताया गया है। घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक भैस चराने गया था।जहां पैर फिसले से पोखर में जा गिरा। घटना की खबर पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जूटी। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसे पोखर से बाहर नीकाला गया। जिसके बाद स्थानीय नगर पार्षद पति विकास शर्मा के सहयोग से परिजनों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोरो कर बुरा हाल हो गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
