अमरुल आलम खान की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: थाना क्षेत्र के नकरदेई में पोखर में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार प्रखंड के उतरी मनसिंघा पंचायत के नकरदेई निवासी फरियाद खान की दो पुत्री आठ वर्षीय रेशमा व सात वर्षीय आशिया गांव के पोखर में बुधवार को स्न्नान करने के लिए गई थी।स्न्नान करने के दौरान दोनों बच्चियां गहरी पानी मे चली गई।जिससे दोनों की मौत हो गई।घटना को देख आसपास के लोग जमा हो गए और परिजनों को खबर दी।ग्रामीणों के सहयोग से दोनो बच्चियों का शव निकाला गया।घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि नईम खान ने स्थानीय प्रशासन को दी। बताया जाता है कि मृतका के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नही हो रहे है।अधिकारी व जनप्रतिनिधि परिजन से बातचीत कर रहे है।मृतका के परिजन को मुखिया सल्लू खानम,पूर्वमुखिया नईम खान,सरपंच साबीर खान,अमन खान,मुन्ना खान सहित कई लोगो ने संतावना दी।
