अमरुल आलम खान की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने बुधवार को बीएलओ को गरुड़ ऐप का प्रशिक्षण दिया। बीडीओ ने बताया कि गरुड़ ऐप की हैंड ऑन ट्रेनिंग दी जा रही है।जिससे ऑनलाइन कार्य करने में आसानी होगी। प्रपत्र छह,सात,आठ व आठ क के बारे में जानकारी दी। मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के लिये गरुड़ ऐप से कार्य किया जा रहा है।इसके माध्यम से मतदाता सूची में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने,नाम हटाने,नाम संशोधित करने व एक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र परिवर्तन को लेकर आवेदन किया जा सकेगा। बीएलओ अपने मतदान केंद्र से संबंधित अपने मतदाताओं का ऑनलाइन व ऑन द स्पॉट आवेदन कर सकेंगे। मतदान केंद्रों के स्थल पर पहुंच कर भी सत्यापन किया जाना है।सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से काम करें,ताकि मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।गरुड़ एप के माध्यम से मतदान केंद्र से संबंधित किसी कार्य को आसानी से कर सकते हैं।प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को अपने-अपने मोबाइल में गरुड़ एप लोड करने और फिर उस पर किसी भी प्रकार का मतदान केंद्र से संबंधित संवाद भेजने के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किशन कुमार,मुकेश सिंह,प्रवीण तिवारी,अभय सिंह,सुमन कुमार,रामाशीष राम,सुधीर दास,शिवपूजन राम व रामविनय प्रसाद एवं कई कर्मी मौजूद थे।
