संवाददाता: साबिर अली
मैनाटांड़ _ प्रखंड के इनारवा बाजार में हॉस्पिटल रोड जाने वाला जो रास्ता है वह बारिश की वजह से काफी खराब हो चुका है आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है और यह परेशानी हर साल उठाना पड़ता है और उसी रास्ते से एक से बढ़कर एक प्रतिनिधि गुजरते हैं आते हैं जाते हैं और देखते भी हैं लेकिन आज तक किसी भी प्रतिनिधि ने इस बिगड़े हुए हालात के तरफ नजर नहीं उठा कर देखा ना ही कोई गुहार सरकार से लगाया जिसके वजह से हर साल हॉस्पिटल रोड के तरफ आने जाने वाले मरीजों को काफी तकलीफ का सामना उठाना पढ़ना पड़ता है कोई भी जनता प्रतिनिधि को इसलिए चुनती है ताकि प्रतिनिधि गांव समाज की विकास को आगे बढ़ाएं गांव के अंदर जो भी कहीं कोई कमी नजर आए उसकी मरम्मत करवाए लेकिन इनरवा बाजार के अंदर न जाने प्रतिनिधियों को क्या हो गया है कि आज कई सालों से एक से बढ़कर एक प्रतिनिधि आए लेकिन आज तक हॉस्पिटल रोड जैसे के तैसे रह गया पहली बारिश ने इनरवा का विकास का पोल खोल दिया एक हॉस्पिटल रोड ही नहीं बल्कि प्रतिनिधि इनरवा बाजार कि अगर गलियों में घूमे तो बहुत सारी गलियां बगैर विकास के पड़ी हुई है जो काफी खराब है लेकिन अभी तक उसकी मरम्मत नहीं हुई जिसकी वजह से लोगों को और पढ़ने लिखने वाले स्टूडेंट को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
