चंपारण का नाम सिर्फ बिहार और भारत में ही नहीं बल्कि अनेक देशों में जाना जाता है,क्योंकि गांधी जी सत्याग्रह की शुरुआत चंपारण से ही किए थे। युवा पीढ़ी उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद आज भी याद करती है। गांधीजी के 150वीं जयंती एवं अमृत महोत्सव के उपलक्ष में चंपारण के सामाजिक रूप से सक्रिय युवाओं द्वारा युवा चंपारण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह एक त्रिदिवसीय कार्यक्रम है,जो 5 अगस्त 2022 से शुरू होकर 7 अगस्त 2022 तक संपन्न होगा।इस कार्यक्रम का रूपरेखा कुछ इस प्रकार से है:-
1.मैराथन दौड़
2.साइकिल रेसिंग
3.क्विज कंपटीशन
4.चित्रकला
5. नृत्य एवं गानों का प्रतियोगिता रखा गया है। यह सारी प्रतियोगिताएं 5 और 6 अगस्त 2022 को होंगी और इनमें से जो भी टॉप टेन विजेता होंगे उन्हें अतिथियों के द्वारा 7 अगस्त 2022 को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रधान संरक्षक एवं ढाका के माननीय विधायक श्री पवन जायसवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह कार्यक्रम एक सफल कार्यक्रम होगा और आज के युवा इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहे हैं यह बहुत ही गर्व की बात है। श्री जायसवाल ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में बिहार के कई बड़े नेता उपस्थित होंगे, साथ ही चंपारण के लोगों का यह मानना है कि युवाओं द्वारा किया जा रहा यह प्रयास समाज को निश्चित रूप से एक सकारात्मक राह दिखाने का कार्य करेगा। प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के संयोजक समिति के अध्यक्ष श्री आकर्ष कुमार तिवारी , कार्यकारी अध्यक्ष श्री अभिषेक सिंह (सूर्या), मंच प्रबंधक श्री अंकित कुमार सिंह, प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, वित्त सचिव श्री राजगुरु, स्वागताध्यक्ष श्री सुमित रंजन सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।