संवाददाता: साबिर अली
इनरवा पंचायत में आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर घर तिरंगा फहराने के लिए जनप्रतिनिधि और SSB के जवानों के संयुक्त से निकाली गई प्रभात फेरी। एसएसबी के असिस्टेंट कमांडेंट अभिजीत ख़ैरनार ने बताया कि आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत सरकार ने घर घर तिरंगा अभियान मनाने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार ने देशवासियों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। तिरंगा अभियान को लेकर सोमवार को प्रभात फेरी निकाल कर लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा हमें उन विरों की याद दिलायेगा, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए एक ध्वज का स्वपन्न देखा था। उन्होंने कहा हम उन विरों के सपने को पूरा करने के लिए इस अभियान को सफल बनाएंगे। वही मुखिया रामदेव भगत ने भी लोगों से 15 अगस्त को अपने घरों पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने की अपील की। मुखिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव के मद्देनजर इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, इस अभियान के इनरवा पंचायत के हजारों घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा। इससे हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे। साथ ही उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। मौके पर उप मुखिया आनंद मिश्रा, सरपंच इनेश गिरी, अजय कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, असरफ अली, सुकुल साह, कासिम मिया आदि लोग मौजूद रहें।