संबोधित करते हुए अध्यक्ष आकर्ष कुमार तिवारी और मीडिया प्रभारी विशाल कुमार ने बताया कि इस वर्ष प्रतिभागियों के लिए महिला एवं पुरुष वर्ग का प्रवेश अलग-अलग किया जाएगा, ताकि प्रतिभागियों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहे, किसी भी प्रकार की डेटा चोरी या गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो तथा संपूर्ण प्रतियोगिता पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई जा सके। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव के पंजीकरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मोतिहारी शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर छोटे-छोटे कैनोपी (Registration Help Desk) लगाकर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंच बनाई जाएगी तथा उन्हें महोत्सव की जानकारी देकर तुरंत पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। समिति ने सभी सदस्यों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर शिवम सिंह ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं डिजिटल क्रिएटर्स के माध्यम से महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अभियान को लोगों का अच्छा सहयोग और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है तथा प्रचार अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा प्रमुख हिमांशु कुमार दुबे ने कहा कि महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या उपद्रव की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि संभावित उपद्रवियों के संबंध में पूर्व से ही स्थानीय थाना प्रशासन को आवश्यक सूचना उपलब्ध करा दी गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। बैठक में विभिन्न समितियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर शाकिब महमूद को सौंपे गए दायित्वों के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त किया गया। वहीं रौशन कुमार, सनी सिंह, विशाल पांडे, अमन कुमार , विशाल कुमार, गोल्डन कुमार सहित सभी सदस्यों द्वारा अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की सराहना की गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई पंजीकरण की अंतिम तिथि होने के कारण सभी सदस्य आगामी दिनों में पंजीकरण एवं स्पॉन्सरशिप अभियान को और अधिक गति देंगे, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों एवं सहयोगियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। सभी सदस्यों से अपने कार्य को इसी उत्साह और गति के साथ जारी रखने का आह्वान किया गया। बैठक में अध्यक्ष आकर्ष कुमार तिवारी, सुरक्षा प्रमुख हिमांशु कुमार दुबे, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार, सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर शिवम सिंह, स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर शाकिब महमूद, सचिव सनी सिंह, सुरक्षा प्रभारी विशाल कुमार, रौशन कुमार, गोल्डन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला समिति की सभी सदस्याओं ने भी बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनके उत्कृष्ट कार्य एवं प्रदर्शन की सभी ने बहुत ही सराहना की।युवा चम्पारण महोत्सव समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्यों के समर्पण, टीम भावना एवं जनसहयोग से युवा चम्पारण महोत्सव 2026 भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक रूप से सफल आयोजन होगा।
युवा चम्पारण महोत्सव 2026 की छठी बैठक सम्पन्न, 25 जुलाई तक पंजीकरण एवं प्रायोजन अभियान तेज करने का निर्णय
रविवार, जुलाई 19, 2026
पू. च. मोतिहारी : युवा चम्पारण महोत्सव 2026 की छठी बैठक अध्यक्ष आकर्ष कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में महोत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आयोजन को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक को
अन्य ऐप में शेयर करें