संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया थाना अंतर्गत के
बिहार सरकार के विशेष निर्देश पर
शनिवार को सभी थाने में जनता दरबार में जमीन संबंधित मामले की सुनवाई होती है। इस क्रम में अंचलाधिकारी सूरज कांत द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कई मामले का निपटारा आन द स्पाट निपटारा किया गया। जबकि कुछ को अगले जनतादरबार में आवश्यक कागजातो के साथ बुलाया गया
भूमि विवाद से संबंधित निपटारे को लेकर मझौलिया थाना में अंचलाधिकारी सूरज कांत थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह प्रशिक्षु दारोगा राजीव रंजन कुमार अंचल निरीक्षक राधेश्याम यादव की उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया । जिसमें भूमि विवाद से संबंधित थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए फरियादियों का कई मामले को आवश्यक पूछताछ करते हुए तथा कागजातों का अवलोकन करने के उपरांत निपटारा किया गया।मौके पर वादी, प्रतिवादी पक्ष सहित कांग्रेस महासचिव इजहार हुसैन पैक्स अध्यक्ष महताब आलम व अन्य लोग उपस्थित रहे।
