संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया।शुक्रवार की संध्या गस्ती के दौरान मझौलिया पुलिस ने बिभिन्न पंचायतों से छापेमारी कर आठ लिटर देशी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी सहित एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार साह ने बताया कि बैठनिया से बिगन यादव को आठ लिटर देशी चुलाई शराब के साथ तथा सरिसवा से केशव उपाध्याय को नशे की हालत में गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर मेडिकल जांचोपरान्त आज जेल भेज दिया गया है।
