संवाददाता :साबिर अली
रात्रि गश्ती पुलिस पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गास्ती पर थे की गुप्तचर द्वारा संज्ञान में आया विजय कुमार उम्र लगभग 25 वर्ष पिता बुधन राम नरकटियागंज नगर परिषद के साकिन दिउलिया पिपरा वार्ड संख्या 25 निवासी और साहेब आलम उम्र लगभग 35 वर्ष पिता अली हसन नरकटियागंज नगर परिषद पुरानी बाजार वार्ड 9 निवासी शराब का सेवन किए हुए हैं
पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर शिकारपुर थाना लाया गया थानाध्यक्ष के संज्ञान मे आते ही कांड संख्या 530/22 भादवि 37 के तहत प्राथमिक अंकित कर अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश प्रसाद को सुपुर्द किये ।
अनुसंधानकर्ता द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय मे उपस्थापना हेतु न्यायालय मे भेजा गया उक्त जानकारी शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार द्वारा दी गई।
