सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: बकरीद त्योहार को लेकर स्थानीय थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर मे संपन्न हुई।यह बैठक की अध्यक्षता सीओ धमेंद्र प्रसाद गुप्ता व थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र,के नेतृत्व में की गई।जिसमें हंसी खुशी के बीच त्योहार मनाने पर बल दिया गया।साथ ही लोगों से अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई।बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा हुई।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र,सीओ धमेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस निरीक्षक अभय कुमार ने कहा कि बकरीद कुर्बानी,त्याग और बलिदान का पर्व है।इसको हंसी खुशी के बीच मिलजुल कर मनाएं। जिससे इसकी खुशी दोगुनी हो जाएगी।प्रखंड में अमन-चैन का माहौल बना रहे। सभी मिलकर बकरीद का त्योहार मनाएं।बैठक में पूर्व मुख्य पार्षद गोदावरी देवी,विकास शर्मा,विधायक प्रतिनिधि संतोष जयसवाल, व्यवसायिक संघ अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,मुखिया संघ अध्यक्ष सोनालाल सहनी,मुखिया बिरजाभार साह,मुखिया प्रतिनिधि नयीम खां,संरपच संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,राजद अकीलियत प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना, मोहम्मद शाबीर,अरविंद यादव, मुखिया रंजित कुमार झा, गोंविदा पुरी,पूर्व संरपच संजय पांडे,मोहर्रम हुसैन कुरैशी,उप प्रमुख पति शम्भु साह,नूरुल होदा कोरैशी, अफरोज आलम,अफरोज अंसारी,ओमप्रकाश हिंदू,मुन्ना साह, मोहम्मद जैतुल्लाह आदि मौजूद रहे।
