संवाददाता: साबिर अली
मझौलिया प्रखंड में शुक्रावर के दिन अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के पद पर नए अंचलाधिकरी सुनिल कुमार पदभार ग्रहण किया।इस दौरान उप प्रमुख नरेश यादव और समाजसेवी मंटू कुशवाहा ने नए अंचलाधिकरी सुनिल कुमार शॉल उढ़ाकर तथा बुक भेट कर स्वागत किया । प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त करना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।आर टी पी एस में पूर्ण रूप से पारदर्शिता होगी।बिचौलियों को देखते ही जेल के हवाले किया जाएगा।आमजनों को कोई समस्या हो तो मेरे व्हाट्स नंबर पर या मेरे सरकारी नंबर पर फोन कर सूचना देने पर ही उनके कार्यों की निष्पादन कर दी जाएगी।साथ ही भु विवादों का निपटारा करना मुख्य कार्य है। इस मौके पर सी आई राधेश्याम यादव राजस्व कर्मचारी रघुनाथ चौधरी सहित सभी अंचलकर्मी व सभी आर टी पी एस कर्मचारी उपस्थित रहे।
