संवाददाता: साबिर अली
17अगस्त।बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत की मुखिया पायल मिश्रा ने बुधवार को 9 लाख रुपया की लागत से सड़क का शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। उन्होंने बताया कि पंचायत के वार्ड नं एक मतौरा टोला सड़क वर्षों से जर्जर हो गया था तथा आवागमन की परेशानी बन गई थी। मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा ने बताया कि सडक की लम्बाई 650 फीट है।
लगभग 9 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सडक जर्जर होने से आवागमन बाधित होने लगा था और लोग परेशान हो चले थे। बारिश होने पर लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। सड़क समस्या एवं लोगों की परेशानी के मद्देनजर सड़क निर्माण कराई जा रही है। ताकि लोगों को आवागमन की परेशानी से निजात मिल जाय।
इधर सडक निर्माण शुरु होने से वार्ड के लोगों मे काफी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जेडीयू जिला महासचिव सह मुखिया प्रतिनिधि डॉ अभिषेक मिश्रा के साथ ही समाजसेवी अभय उपाध्याय, वार्ड सदस्य, राजेश यादव, ललित राव, कृष्णा पासवान, अशोक राव, चंदा देवी, प्रह्लाद चौधरी, संजय राव सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहें।
