नाला (जामताड़ा )74 वें गणतंत्र दिवस पर नाला प्रखंड क्षेत्र टेसजुरिया पंचायत के मुखिया चुनाई किस्कू के द्वारा दिओलश्वर उच्चबिद्यालय भंडारबाड़ा तथा विद्यानिकेतन भंडारबाड़ा तथा सामुदायिक पुस्तकालय भबन भण्डारबाड़ा तथा राजकृत माध्य विद्यालय तथा टेसजुरिया पंचायत भबन पर तिरंगा फहराया| राजकृत मध्य विद्यालय टेसजुरिया स्कूल के प्रधान अध्यापक बासुदेव यादव बताया गया समस्त झारखण्ड वासियों और देशवासियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी| और कहा कि मैं राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को,पं जवाहरलाल नेहरू,डॉ राजेन्द्र प्रसाद,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, मौलाना अबुल कलाम आजाद,सरदार बल्लभ भाई पटेल,शहीदे आजम भगत सिंह और बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेदकर सहित उन महान विभूतियों को, जिनके नेतृत्व में हमारे देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की और एक सशक्त गणतांत्रिक राष्ट्र के रूप में विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने में हम कामयाब हो सके उन्हें नमन करता हूं। कहा कि इस ऐतिहासिक दिन पर झारखण्ड की सभी महान विभूतियों भगवान बिरसा मुण्डा, तिलका मांझी,वीर शहीद सिद्धो-कान्हू,चाँद-भैरव,बहन फूलो-झानो,पोटो हो,नारो हो,बीर बुधु भगत,जतरा टाना भगत, नीलाम्बर-पीताम्बर,शेख भिखारी, पाण्डेय गणपत राय,शहीद विश्वनाथ शाहदेव को भी नमन करता हूँ।
कहा कि मैं संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने गरीबों, पिछड़ों, दलितों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया। मौके पर पूर्ब प्रमुख जियाराम हेमब्रोम टेसजुरिया पंचायत समिति गुलशन अली समाजसेवी तथा मंचसंचालक मसीहूर रहमना तपन कुमार झा सानंद मोहन माजी सुजीत माजी समीर दे टेसजुरिया मध्य बिद्यालय अध्यक्ष काज़ी बसीर आलम पंचायत पतिनिधि उपमुखिया कालू अली असगर अली अकीबूल अली सुबोध कुमार माजी रुपलाल बाउरी स्वयं सेवक सिंधु मरांडी पबन कुमार मुर्मू सुरनजीत मुर्मू प्रभात बाउरी डाटा ऑपरेटर रंजन कुमार माजी रोजगार सेवक तापस मंडल जिला परिषद भाग संख्या 11 मालोती टुडू जिला परिषद पतिनिधि प्रेमलाल मुर्मू विद्दा निकितन संचालक बिमल सोरेन डॉक्टर सनातन पंडित और सभी मान्यगण उपस्थित थे|
