अब्दुर रज्जाक रिपोर्ट
कुंडहित (जामताड़ा)रविवार को प्रखंड के महेशपुर गांव में आदिवासी समाज के द्वारा ग्राम देवता की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। जहां आदिवासी समाज के लोगों ने नगाड़ा ढोल बजाकर तथा बकरा बलि देकर ग्राम देवता की पूजा अर्चना की गई। पूजा स्थल पर श्रद्धालुओ की उमड़ी भीड़।वही बादल मरांडी ,राजेश टुडू, बसुदेव मुर्मु,सुबोधन बास्की,धनय टुडू , छोटा गोसाई सोरेन, रामगोविन्द मराण्डी आदि ग्रामीण ने बताया कि साल ताला में ग्राम देवता की पूजा की जाती है। यह पूजा पूर्वापुरुष से की जा रही है। इसमें बकरा का भी बाली दिया जाता है । कहा कि पूजा के अवसर पर महेशपुर मैदान में छोटा सा मेला का भी आयोजन किया जाता है।जहां आसपास के ग्रामीण पूजा एवं मेला देखने के लिए आते हैं।मौके पर माझी हड़ाम नाजिर हेम्ब्रम, नायकी राश मराण्डी , प्राणिक मोहन मंडल के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
