*THE ROYAL NEWS* जामताड़ा
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जामताड़ा के सौजन्य से रविवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में
विधिक सेवा एवं सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया,
जिसमें मुख्य रुप से सिविल कोर्ट के न्यायाधीश कुस्बेश्वर शिंकू उपस्थित थे। इस कैंप में जन हित में बहुत सारे लाभदायक योजना, सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
कहा कि पुराना मुकदमा जो पेंडिंग है उसका निराकरण एवं मोटर व्हीकल एक्ट का नियम तथा महिला सशक्तिकरण के बारे में बताया गया। शिक्षित अशिक्षित लोगों तक यह अधिकार के बारे में जानकारी देने एवं नियमों के बारे में आम जनता तक पहुंचाने के लिए कहा गया।
न्यायाधीश ने विभिन्न समस्या का निदान के लिए कानुनी सहायता एवं योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक कागजात तथा निर्धारित प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बैठक के बाद ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार की ओर से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से महिला सखी मंडल नाला को 1100000 रुपए का अनुदान राशि का चेक द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर आवास के लाभुकों को आवास का स्वीकृति पत्र, किशोरी समृद्धि योजना का स्वीकृति पत्र, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, लेबर कार्ड आदि योजनाओं का स्वीकृति पत्र लाभुकों को प्रदान किया गया। इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ,अंचल अधिकारी सुनीता किस्कू, उपप्रमुख बोमनाथ मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी निमाई चंद्र देवांशी के अलावा अजय कुमार दास ,समर माजी आदि लोग उपस्थित थे।
नाला से संतोष कुमार की रिपोर्ट।
