मां सरस्वती का प्रतिमा का हुआ विसर्जन।
आज नाला प्रखण्ड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत पैकबड़ के मुर्गाबनी गांव के युवा क्लाब मुर्गाबनी माझपाड़ा में मां सरस्वती का प्रतिमा का विसर्जन किया गया । मां सरस्वती को नम आंखों से भावभीनी विदाई दिया गया मौके पर युवा क्लब अध्यक्ष विकास खा ने जानकारी दिया विगत लगभग 20 वर्ष से युवा क्लब मुर्गाबनी द्वारा सरस्वती पूजा किया जाता है और सरस्वती पूजा के उपलक्ष पर बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे कि क्वींस क्विज, म्यूजिकल चेयर , जलेबी खेल आदि प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाता है ।मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम एवं गाजे-बाजे के साथ किया गया, गांव के सभी व्यक्ति खूब नाचे झूमे उसके बाद मां सरस्वती का प्रतिमा का विसर्जन हुआ। इस कार्यक्रम में गाँव वरिष्ठ समाजसेवी माननीय श्री अजीत खाँ उपस्थित हुए l मौके पर बिकास खाँ, तापस खाँ , मुकेश खाँ, आशिष खाँ आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे l
नाला से संतोष कुमार की रिपोर्ट।
