नाला से संतोष कुमार
झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत नाला बीआरसी में एफ एल एन 03 प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया आवश्यक जानकारी एवं दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जया देवी,सीआरपी परिमल मंडल शिक्षक आदित्य मंडल सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जय देवी ने कहा कि बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेकर बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना बेहतर ढंग से आप प्रशिक्षण ले पाएंगे उतना ही बेहतर ढंग से आप विद्यालय में बच्चों को शिक्षा दे पाएंगे।।इस अवसर पर प्रशिक्षक के रूप में तरुण कुमार गण, ओम प्रकाश प्रसाद, रविकांत शर्मा, सोमनाथ तिवारी के द्वारा दो चरणों में प्रशिक्षण दिया गया।आज प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में प्राथमिक शिक्षा में समाजिक भावनात्मक विकास तथा लैंग्वेज इक्वलिटी के बारे में चर्चा किया गया ।इस संबंध में प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष दिए गए प्रशिक्षण की समीक्षा तथा रीकैप किया गया। इसके साथ ही विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा किया गया। इस मौके पर बिआरपी सुनील कुमार मंडल, टुनटुन कुमार, सीआरपी परिमल मंडल, आदित्य मंडल , नित्यानंद गोराई, दयामय मंडल बच्चू कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।
