मुख्य रूप से ऑल इंडिया मिल्ली फाउंडेशन के चेयरमैन मौलाना सऊद असरार अजहरी होंगे शामिल !
जामताड़ा : मदरसा जामिया मिस्बाह लील बनात दुमका रोड धांधड़ा स्थित 11 फरवरी 2023 को अजीमुशशान तालीमी - बेदारी व इसलाह-ए-मुआशरा कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कांफ्रेंस के आयोजन के संबंध मे जामिया मिस्बाह लील बनात के संस्थापक हाफिज नाजीर हुसैन ने बताया कि आयोजन की तैयारी पूरे जोर-शोर से जारी है, इस कांफ्रेंस का खास उद्देश्य अल्पसंख्यक समाज में शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समाज को सही दिशा दिखाने हेतु आयोजन किए जा रहे हैं। कॉन्फ्रेंस के आयोजन में आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार से परेशानी ना हो इसकी भी पूरी तैयारी की जा रही है। उन्हों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इस्लाही कॉन्फ्रेंस में बिला तफरीक सभी मसलक के उलेमा शिरकत करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया मिल्ली फाउंडेशन के अध्यक्ष मौलाना सऊद असरार अजहरी सदस्य बिहार विधानसभा, झारखंड प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफिजुल हसन अंसारी, झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन डॉ इरफान अंसारी, इस्लामिक स्कॉलर मोहम्मद वली रहमानी, मौलाना रोशन जमीर नूरी डायरेक्टर किरात एकेडमी कोलकाता, मौलाना नसीम अनवर नदवी डायरेक्टर फातिमा गर्ल्स अकैडमी रांची, मौलाना मोहम्मद सल्फी, के अलावा काफी तादाद में उलेमा व सियासी रहनुमा उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में गांव-गांव लोगों को शिरकत के लिए दावत दी जा रही है कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा तथा 2:00 समापन की घोषणा कर दी जाएगी !
