जामताड़ा झारखण्ड प्रभारी सेख समीम
मधुबन गिरिडीह में 25 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित खेलो इंडिया वूमेन साइक्लिंग लीग में जामताड़ा जिला के खिलाड़ियों ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 सिल्वर मेडल पर कब्जा कर झारखंड का नाम रोशन किया। फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के कुसमा ग्राम के पूर्णिमा कुमारी ने जूनियर गर्ल्स इंडिविजुअल टाइम ट्रायल कैटेगरी में रजत पदक एवम बोराबाद ग्राम के सुमित्रा टुडू ने जूनियर गर्ल्स रोड मास स्टार्ट कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। इनके इस उपलब्धि पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
फतेहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी ने सम्मान समारोह आयोजित कर पदक विजेता खिलाडिय़ों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने लड़कियों की इस उपलब्धि को सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सीमित संसाधनों में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करना सभी प्रखंड वासियों के लिए गौरव का क्षण है। यहां की लड़कियों ने सिर्फ अपने गांव का ही नहीं बल्कि जामताड़ा जिला के साथ झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है। इससे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित होंगे एवम खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
उन्होंने इस उपलब्धि पर जामताड़ा जिला साइकलिंग संघ के सचिव एवम खेल प्रशिक्षक सलिल कुमार को भी बधाई देते हुए निरंतर खेल के विकास में काम करने की शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह में अंचल अधिकारी पंकज कुमार, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय फतेहपुर की डा0 रीना सिंह, इकरामुल अंसारी, चुन्ना मंडल, चंदन मंडल आदि उपस्थित रहे।
