*हजारों की संख्या में उपस्थित बच्चे बच्चियों ने विधायक जी का जमकर स्वागत किया
*अभिभावकों से किया अपील... अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें
*जो अभिभावक अपने बच्चों को नहीं पढ़ा पा रहे वह मुझसे सीधा संपर्क करें
*स्कूल में अच्छे माहौल बनाए रखने के लिए गलत लोगों को ना बुलाएं-इरफान अंसारी
विधायक जी ने अपने पैसों से सभी धर्मों के बच्चों को पुरी के जगन्नाथ मंदिर और वैष्णो देवी भेजने का किया घोषणा
जामताड़ा पर लगे साइबर कलंक को धोने का कर रहा हूं काम- इरफान अंसारी
जल्द खुलेगा मेंझिया में मेडिकल कॉलेज-इरफान अंसारी
*जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज संत एंथोनी स्कूल पहुंचकर वार्षिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया जहां बच्चे बच्चियों ने विधायक जी का जमकर स्वागत किया। बच्चे विधायक जी को अपने बीच पाकर काफी प्रसन्न हो गए। स्कूल के बच्चों ने विधायक जी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्टेज तक पहुंचाया। स्कूल के प्रिंसिपल ने विधायक जी को बुके देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्कूल प्रशासन ने विधायक जी को बच्चों द्वारा बनाए गए साइंटिफिक एंड रिसर्च स्टॉलों का निरीक्षण किया। मौके पर विधायक जी बच्चों के टैलेंट को देखकर काफी प्रभावित हुए और कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारे जामताड़ा के बच्चों मे अपार प्रतिभा है जो हमारे राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
आगे विधायक ने कहा की साइबर का जो कलंक हमारे जामताड़ा पर लगा है उसे लगातार मिटाने का काम मैं कर रहा हूं। मैं गांव और पंचायतों में लाइब्रेरी खोलने का काम किया हूं ताकि हमारे बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकें। साथ ही कहा की बहुत जल्द जामताड़ा के मेंझिया में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहा हूं ताकि हमारे बच्चे डॉक्टर बन सके और समाज में अपना नाम रोशन करें। मैं लगातार शिक्षा को लेकर गंभीर रहता हूं और इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम कर रहा हूं।
आगे विधायक जी ने स्कूल प्रशासन को इतने अच्छे कार्यक्रम करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा की इस मंच पर आपने अच्छे लोगों को बुलाया है। गलत लोगों को स्कूल के कार्यक्रम में कभी नही बुलाये क्योंकि वैसे लोग सिर्फ समाज को गंदा करने का काम करते हैं और माहौल बिगाड़ने का काम करते हैं। ऐसे लोग कभी नहीं चाहते कि हमारा समाज आगे बढ़े। यह लोग सिर्फ जात पात में लोगों को बांटना जानते हैं। परंतु मैं हमेशा सभी जाति और संप्रदाय के लोगों को लेकर चलने का काम किया हूं और आज फिर मैं अपने पैसों से स्कूल के हर धर्म के बच्चों को वैष्णो देवी और पूरी के जगन्नाथ मंदिर भेजने की घोषणा करता हूं। हमारे बच्चे जामताड़ा से बाहर निकलेंगे तो उनका मानसिक विकास होगा और शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। साथ ही साथ विधायक जी ने अभिभावकों से भी अपील किया कि जो लोग अपने बच्चों को शिक्षा नहीं दिला पा रहे वह मुझ से सीधा संपर्क करें।उन्हें पढ़ाने लिखाने मैं पूरा मदद करूंगा।
