नाला
भले ही झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन है। लेकिन नाला प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सालदही इस बात को नहीं मानता। अभी भी यह विद्यालय रघुवर दास को ही अपना सीएम मानते हैं ।यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि विद्यालय का विवरणी चार्ट बता रहा है। जहां विद्यालय की दीवाल पर स्पष्ट तरीके से अभी भी झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम रघुवर दास अंकित है। इतना ही नहीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल अभी हमारे देश की राष्ट्रपति है। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति का ही नाम दीवाल चार्ट में अंकित है ।वही राज्य के शिक्षा मंत्री और राज्यपाल का नाम भी अभी तक बदला नहीं गया। जब हमारे संवाददाता ने नाला के पंजनिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सालदही का जायजा लिया तो मात्र 2 बच्चों ने ही झारखंड के सीएम, राज्यपाल और देश के राष्ट्रपति का नाम सही तरीके से बताया। बाकी बच्चे सीएम का नाम तक नहीं बता पाए। ऐसे में इस विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था क्या है यह स्पष्ट झलकता है। वहीं इससे यह भी साफ होता है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण और शिक्षा पर कितना ध्यान देते होंगे?इधर उपस्थित बीएलओ शांतिमय मान्ना ने कहा कि मेरा कुछ दिन पहले ही यहां डेपुटेशन हुआ है। यहां के शिक्षक क्या करते थे हमको जानकारी नहीं है।
