दुमका: स्वतंत्र पत्रकार पर हो रहे हमले और फर्जी केस को लेकर तमाम डिजिटल एवं सोशल मीडिया चैनल के पत्रकार और संचालक ने सर्किट हाउस प्रांगण में बैठक की | जिसमें कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा की गई|
1. स्वतंत्र पत्रकारों को संगठित, संरक्षण और बढ़ावा/प्रोत्साहन देना |
2. सुदूरवर्ती क्षेत्रों में घटने वाली घटनाओं को संताल परगना व आम जनमानस, प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाना
3. पत्रकारिता के क्षेत्र में नवयुवकों को प्रोत्साहन व मार्गदर्शन देना |
4. सरकार, प्रशासन और जनता के बीच कड़ी के रूप में काम करना
इन बिन्दुओं पर चर्चा के उपरांत *दानियल मुर्मू ट्राइबल एक्टिविस्ट* को *"संताल परगना इंडिपेंडेंट मीडिया एसोसिएशन* का संरक्षक बनाया गया
