जामताड़ा से सेख समीम की रिपोर्ट
नाला (जामताड़ा)
झारखंड प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के आह्वान पर प्रखंड में कार्यरत सहिया ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर नाला बिधानसभा तीनो प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया शुक्रवार को झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के आवास पर स्वास्थ्य सहिया जिला अध्यक्ष मिताली मंडल के द्वारा अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया 12 वे दिन भी हड़ताल को जारी रखा। आपको बता दें कि स्वास्थ्य सहिया के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। वही सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवा ठप है। हड़ताली सहिया ने आज भी 12 दिन नाला सीएचसी पर डटे रहे स्वास्थ्य सहिया हड़ताल के कारण गांव में टीकाकरण अस्पताल में प्रसव ज्यादातर घर में प्रसब का रिपोर्ट मिल रहा है स्वास्थ्य विभाग चरमराई रहे वर्तमान में इन्हें 2000 की प्रोत्साहन राशि भी समय पर प्राप्त नहीं होता है। उनकी प्रमुख मांगों में प्रोत्साहन राशि के स्थान पर फिक्स मानदेय प्रतिमाह ₹18000 लागू करने, 24 दिन कार्य दिवस को बढ़ाकर 30 दिन करने, सहिया को राज्य कर्मी का दर्जा देने, उच्च योग्यता धारी सहिया को एएनएम प्रशिक्षण देकर सीधी नियुक्ति करने, सहिया का 10 लाख का बीमा करने, वर्ष में दो बार ड्रेस दे मौके रेहेना बीबी पापिया बीबी मिताली मंडल मालोती रजक मिनी मुर्मू संगीता हेमब्रोम संतोना मरांडी इंद्रा सोरेन महामोती बेसरा मिरुदी कल्पना मंडल और काफ़ी संख्या में सहिया उपस्थित थे।
