2 फरवरी झारखंड स्थापना दिवस के समारोह को मनाने के लिए नाला से दुमका के लिए काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता हुए रवाना। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी के 44 वा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए नाला से ढोल नगाड़ा तथा गाजे-बाजे के साथ दुमका गांधी मैदान के लिए 100 से ज्यादा लोग दुपहिया , चार पहिया तथा बस से नाला से दुमका के लिए हुए रवाना, ज्ञात हो कि नाला से प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य एवं सचिव जयधन हंसदा के देखरेख में सभी कार्यकर्ताओं को ले जाया गया जिससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर था। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो जिंदाबाद सब के मुंह पर यही बोल था और सभी कार्यकर्ता के हाथ में पार्टी का झंडा था। प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य का कहना है कि आज हजारों की संख्या में दुमका गांधी मैदान में कार्यकर्ता का भाग लेगा, नारे लगेंगे एवं पार्टी का जय जयकार होगा। इस कार्यक्रम में उज्जवल भट्टाचार्य , जयधन हंसदा, सलीम जहांगीर ,भवसिंधु लायक ,जनार्दन भंडारी , आशीष तिवारी ,तपन राऊत ,राजू दास,सानंद माजी , कृष्णा टूडू, महावीर सोरेन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता दुमका के लिए रवाना हुआ।
