गुरुवार को जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में जामताड़ा भाजपा जिला इकाई के द्वारा बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। इस एकदिवसीय बैठकमुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने बूथ स्तर पर संगठन विस्तार एव मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए और 4 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवघर आयोजित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। भाजपा प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा की भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनैतिक संगठन हैं।भारतीय जनता पार्टी में देश वासियों का अटूट विश्वास हैं।आज जामताड़ा भाजपा जिला मुख्यालय में जामताड़ा भाजपा इकाई के बीच बूथ स्तर पर संगठन विस्तार और मजबूती हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया।मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य सह पूर्व नगर पंचायत,जामताड़ा अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित थे। इस एकदिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया ।इस एकदिवसीय कार्यक्रम का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम और धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुमित शरण के द्वारा किया गया।मौके पर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
